म.प्र. में महिला सशक्तिकरण: संबल योजना से बदली जिंदगी, आर्थिक तंगी से जूझ रही, बेसहारा गुड्डी बार्ड को मिला नया सहारा

संबल योजना से बदली जिंदगी, आर्थिक तंगी से जूझ रही, बेसहारा गुड्डी बार्ड को मिला नया सहारा
  • मोहन सरकार ने महिलाओं को दिखाई राह
  • सरकारी योजनाओं से महिलाओं को बनाया सशक्त
  • मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना ने दिया महिलाओं को सहारा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में महिलाओं को सशक्त करने और उनको एक नई पहचान देकर आत्मनिर्भर बनाने में मोहन सरकार किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। महिलाओं को खुद पर विश्वास करने के लिए मोहन सरकार जोरों पर है। मोहन सरकार ने सरकारी योजनाएं बनाई हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने घर को एक अच्छा जीवन प्रदान कर पा रही हैं और अपनी एक पहचान बना रही हैं। ऐसी ही एक कहानी उमरिया जिले के गांव कछरवार की रहने वाली गुड्डी बार्ड की है। उनके परिवार को मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना ने ना सिर्फ सहारा दिया बल्कि उनके बच्चों का भी भविष्य सुरक्षित किया है।

15 साल पहले आई थी चुनौती

बात करें गुड्डी बार्ड के जीवन की तो, उनके जीवन में पहली चुनौती 15 साल पहले आई थी। उस समय उनके पति का निधन हो गया था। इसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उनके बड़े बेटे प्रभाकर रजक पर आ गिरी थी। प्रभाकर ने जिम्मेदारी को समझते हुए इलेक्ट्रिशियन का काम शुरू कर दिया और घर अपने घर का आर्थिक भार उठाने लगा। जैसे ही उनका जीवन थोड़ा स्थिर हुआ तो एक चुनौती आ खड़ी हुई और प्रभाकर की भी एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार आर्थिक तौर पर टूट गया था।

संबल योजना बनी मदद का स्त्रोत

जीवन चलाने के लिए छोटे बेटे सुधाकर ने इलेक्ट्रिशियन का काम सीखना शुरू किया और बड़े बेटे ने खेती बाड़ी का काम देखना शुरू किया। इसके बाद प्रभाकर का नाम मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना 2.0 में पंजीकृत था और उनकी मृत्यु के बाद योजना के तहत सीएम मोहन यादव ने एक क्लिक से गुड्डी बार्ड के खाते में 4 लाख रुपए जमा कर दिए। इससे परिवार का आर्थिक संकट तो कम हुआ ही और तो और उनके बच्चों का भविष्य भी पूरी तरह से सुधर गया। गुड्डी बार्ड ने बताया कि, वो राशि उनके लिए वरदान से कम नहीं थी। उस राशि ने ना सिर्फ उनका टूटा परिवार वापस से खड़ा किया बल्कि उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी।

Created On :   27 May 2025 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story