दिव्यांग प्रतियोगिता: नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप 2025 सहारंगपुर उत्तर प्रदेश के लिये चयनित हुए ग्वालियर के रोहित सिंह

नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप 2025 सहारंगपुर उत्तर प्रदेश के लिये चयनित हुए ग्वालियर के रोहित सिंह
9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच उत्तरप्रदेश के सहारंगपुर में सम्पन्न हो रही है। 80 फीसदी दिव्यांग रोहित सिंह का नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप में चयन 11 वी. राज्य स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता 2025 भोपाल में हुआ था। दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह ने U -21 मेन केटरगरी में -62 कि.भार वर्ग में खेल कर 01-गोल्ड मेडल जीत कर अपने राज्य का नाम रोशन किया है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर के रोहित सिंह का चयन नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप 2025 के लिये हुआ है। ये प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर के बीच उत्तरप्रदेश के सहारंगपुर में सम्पन्न हो रही है। 80 फीसदी दिव्यांग रोहित सिंह का नेशनल जू-जित्सु चैंपियनशिप में चयन 11 वी. राज्य स्तरीय जू-जित्सु प्रतियोगिता 2025 भोपाल में हुआ था। दिव्यांग खिलाड़ी रोहित सिंह ने U -21 मेन केटरगरी में -62 कि.भार वर्ग में खेल कर 01-गोल्ड मेडल जीत कर अपने राज्य का नाम रोशन किया है, दिलचस्प बात ये है कि रोहित सिंह की बहन खुशी लहरिया ने भी इस प्रतियोगिता में एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।




मध्य प्रदेश (एन.आई.एस) के अध्यक्ष एव अजय कुभकार एसोशियेशन के सदस्य विजेंद्र खरसोदिया रोहित सिंह के मार्ग दर्शक हैं। रोहित सिंह की सफलता में म.प्र.सचिव-रोहिणी कलाम , ग्वालियर के सचिव-सूरज राठौर व कोच- जवान सिंह भी ामर्गदर्शक की भूमिका में है।

Created On :   10 Oct 2025 4:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story