Seoni News: जंगल सीमा पर लगे पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम, टाइगर या संदिग्ध की घुसपैठ की तत्काल मिलेगी फोटो और लोकेशन

जंगल सीमा पर लगे पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम, टाइगर या संदिग्ध की घुसपैठ की तत्काल मिलेगी फोटो और लोकेशन
वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पेंच में नई कवायद की जा रही है। गांव और जंगल सीमा के पास पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम(पीएडब्लूएस) लगाया गया है।

डिजिटल डेस्क, सिवनी। वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पेंच में नई कवायद की जा रही है। गांव और जंगल सीमा के पास पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम(पीएडब्लूएस) लगाया गया है। इस सिस्टम की खासियत यह है कि यदि कोई बाघ या दूसरे वन्यजीव के अलावा कोई व्यक्ति गुजरता है तो उसकी फोटो और लोकेशन तत्काल वन विभाग को मिल जाएगी। माना जा रहा है कि इससे शिकारियों की घुसपैठ को रोका जाएगा और और बाघ के हमले की घटनाएं रूक जाएंंगी।

50 कैमरे फिट गए

जानकारी के अनुसार पेंच के बफर एरिया से लगे गांव और जंगल सीमा में करीब 50 स्थानों पर पीएडब्लूएस सिस्टम लगाया गया है। इसमें बैटरी चलित कैमरा लगा हुआ है। उस सिस्टम से 50 मीटर दूरी से यदि कोई व्यक्ति या वन्यजीव गुरजता है तो उसकी लोकेशन और फोटो विभाग के कंट्रोल रूम में पहुंचेगी।इसके बाद संबंधित रेंजर, बीट प्रभारी को बताकर मौके पर भेजा जाएगा ताकि वे आवश्यक कार्रवाई कर सकें। बताया गया कि अभी 50 और कैमरे फिट किए जाने हैं।

वन्यजीवों के हमले को लेकर अलर्ट

अधिकारियों के अनुसार बाघ के जंगल से गांव की ओर आने पर हमले की घटनाएं होने की संभावना रहती है। ऐसे में अलर्ट मिलने पर वन विभाग की टीम गांंव पहुंचकर लोगों को अलर्ट करेगी। यहां तक की उन्हें जागरुक करेगी। अभी तक करीब 35 अलर्ट मैसेज मिल चुके हैं। इस सिस्टम में पेंच का फील्ड स्टाफ और सभी अधिकारी जुड़े हुए हैं। यह पूरा एआई आधारित सिस्टम है। सिस्टम मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने में भी सहायक साबित होगा। कैमरों और सेंसरों से प्राप्त जानकारी का विश्लेषण कर संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते पहचान की जा सकेगी, जिससे वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

ये हैं खासियत

  • अवैध प्रवेश की तत्काल सूचना
  • संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी।
  • मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में मदद
  • वन्यजीव अपराधों पर त्वरित कार्रवाई

Created On :   17 Jun 2026 10:08 PM IST

Tags

Next Story