त्रिपुरा में बीएसएफ के 12 और जवान कोरोना संक्रमित

12 more BSF jawan corona infected in Tripura
त्रिपुरा में बीएसएफ के 12 और जवान कोरोना संक्रमित
त्रिपुरा में बीएसएफ के 12 और जवान कोरोना संक्रमित

डिजिटल डेस्क, अगरतला, 3 मई (आईएएनएस)। त्रिपुरा में रविवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 12 और जवान कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते राज्य में अर्धसैनिक बल में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14 हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने रविवार को देर रात इसकी सूचना दी।

उन्होंने एक ट्वीट किया, अम्बासा (उत्तरी त्रिपुरा के धलाई जिले में) में बीएसएफ की 138 बटालियन यूनिट में 12 जवान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। त्रिपुरा में कोविड-19 के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 16 है (इनमें से दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई है, इसलिए सक्रिय मामलों की संख्या 14 है) घबराइए मत, सरकार के निर्देशों का पालन करें। हम आपकी सुरक्षा के लिए सतर्कता से काम कर रहे हैं।

नोवेल कोरोनावायरस से मुक्त घोषित होने के एक हफ्ते बाद शनिवार को इसी बटालियन के दो जवान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पहले मामले के संपर्क में आए 68 लोगों के नमूने एकत्रित किए गए थे, जिनमें से अब तक 12 पॉजिटिव पाए गए हैं।

 

Created On :   3 May 2020 7:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story