JD Vance on Immigration Policy: 'अनियंत्रित इमिग्रेशन से देश की सामाजिक एकता...' भारतीय मूल की महिला ने ट्रंप सरकार को दी चुनौती

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारतीय मूल की महिला ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में अमेरिकी सरकार को खुली चुनौती दी है। यह कार्यक्रम में आयोजित किया गया था, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को इमिग्रेशन पॉलिसी को लेकर घेरा था। इस दौरान उसने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के कठोर इमिग्रेशन नीतियों को लेकर सवाल करते हुए कहा, "जो लोग नियमों से, मेहनत से और पैसे देकर अमेरिका आए हैं, अब उन्हें ही यहां से निकालने की बात क्यों की जा रही है?" इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस कार्यक्रम में सवालों का दौर शुरू हुआ। इस दौरान उस महिला ने कहा, "जब आप कहते हैं कि यहां बहुत ज्यादा इमिग्रेंट हैं, तो ये ‘बहुत ज्यादा’ की सीमा किसने तय की? आपने हमें यहां आने के लिए कहा, हमारी जवानी, हमारी मेहनत, हमारा पैसा इस देश में लगाया, अब आप ही कहते हैं कि हम यहां नहीं रह सकते?"
उपराष्ट्रपति ने जवाब में कहा कि देश को ज्यादा संख्या में प्रवासियों को स्वीकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने तर्क देते हुए कहा, "अनियंत्रित इमिग्रेशन से देश की सामाजिक एकता पर असर पड़ सकता है।" उनका आगे कहना है, "अगर 100 लोग गैरकानूनी तरीके से आकर देश में योगदान करते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि अब हमें हर साल 10 लाख या 1 करोड़ लोगों को आने देना चाहिए।"
यह भी पढ़े -आसियान सम्मेलन अमेरिका-मलेशिया के रक्षा प्रमुखों ने दक्षिण चीन सागर में 'ड्रैगन' के बढ़ते दबदबे पर जताई चिंता
उस महिला ने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार कई सालों से नागरिकों को 'अमेरिकन ड्रीम' का भरोसा देते आई है। इसके लिए आपने खुद रास्ता बनाया है और कहा कि मेहनत करो, पैसे दो, और यहां पर रहो। लेकिन अब आप की कह रहे है कि अब जरूरत से ज्यादा नागरिक हो गए है। ये किस प्रकार का न्याय है?
इस दौरान उस महिला ने अतंरधार्मिक शादी को लेकर सवाल किया और कहा कि क्या उनकी हिंदू पत्नी के साथ हुई शादी ने उनका देखने का नजरियां बदल दिया है? उस पर जेडी वेंस ने बताया, "मैं ईसाई हूं और अपने विश्वास पर कायम हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी पत्नी भी इसे समझे, लेकिन अगर वो नहीं चाहतीं, तो ये उनकी स्वतंत्र इच्छा है। भगवान ने सबको आजादी दी है।"
Created On :   31 Oct 2025 12:19 AM IST













