Russia Missile Testing: रूस ने सबसे शक्तिशाली न्यूक्लियर पावर्ड अंडरवाटर ड्रोन का किया परीक्षण, ट्रंप ने की टिप्पणी

रूस ने सबसे शक्तिशाली न्यूक्लियर पावर्ड अंडरवाटर ड्रोन का किया परीक्षण, ट्रंप ने की टिप्पणी
अंडरवाटर ड्रोन पोसाइडन की पावर में रूसी खेमें में सबसे बड़े ICBM सारमत कई गुना अधिक है। इसे दुनिया का कोई हथियार नहीं हरा सकता है।

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। उसने दुनिया का सबसे शक्तिशाली न्यूक्लियर पावर्ड अंडरवाटर टॉरपीडो पोसाइडन का सफल परीक्षण कर लिया है। इसे, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बड़ी उपलब्धि के रुप में देख रहे हैं। इसके परीक्षण के बाद पुतिन ने कहा कि रूस ने बीते मंगलवार (28 अक्टूबर) को आर्कटिक महासागर में अंडरवाटर ड्रोन 'पोसाइडन' का सफल टेस्ट कर लिया गया है। इसे न्यूक्लियर यूनिट से पूरी तरह लैस बताया गया है।

रूस ने किया यह दूसरा टेस्ट

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आगे दावा करते हुए कहा कि यह अंडरवाटर ड्रोन पोसाइडन की पावर में रूसी खेमें में सबसे बड़े ICBM सारमत कई गुना अधिक है। इसे दुनिया का कोई हथियार नहीं हरा सकता है। उनके मुताबिक, रूस ने इस हथियार को न केवल कैरियर सबमरीन से लॉन्च किया है, बल्कि इसे न्यूक्लियर यूनिट भी चालू किया जा सकता है। बीते सात दिनों में देश का यह ऐसा दूसरा टेस्ट है। उन्होंने रविवार (26 अक्टूबर, 2025) को भी असीमित दूरी वाले ब्यूरेवेस्तनिक क्रूज मिसाइल का सफल टेस्ट के बारे में जानकारी दी थी।

रूस के परीक्षण पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया

रूस के इस परीक्षण से यह संकेत मिलता है कि मॉस्को यूक्रेन जंग को लेकर पश्चिमी देशों के दबाव में किसी हालत में झुकने को तैयार नहीं। रूस ने 26 अक्टूबर, 2025 को टेस्ट इसका टेस्ट किया था। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, "उन्हें यूक्रेन में युद्ध समाप्त करवाना चाहिए था। जिस युद्ध को एक हफ्ते में खत्म होना चाहिए था, उसके अब चार साल होने के हैं। मिसाइलों का परीक्षण करने के बजाय उन्हें (रूस) युद्ध खत्म करने पर फोकस करना चाहिए था।"

क्या है अंडरवाटर ड्रोन पोसाइडन?

पोसाइडन परमाणु ऊर्जा से लैस एक अत्याधुनिक हथियार है। इसे पानी के भीतर से लॉन्च किया जाता है। रूस ने इस हथियार को टॉरपीडो की कैटेगरी में रखा है। यह दुश्मन के जहाज या फइर तट पर आसानी से हमला कर सकता है। जो स्वचालित ड्रोन है। इसे रूस का इंटरकॉन्टिनेंटल न्यूक्लियर टॉरपीडो बताया गया है। जिसका वजन 100 टन, लंबाई 20 मीटर और स्पीड 100 नॉट्स है। यह हथियार समुद्र के अंदर से तटीय इलाकों में आसानी से बड़ी तबाही मचाने में सक्षम है।

Created On :   29 Oct 2025 11:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story