Donald Trump on Indo -Pak War: 'अगर आप लोग जंग करेंगे तो हम आपके...' ट्रंप ने एक बार फिर जापान में भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का किया दावा

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय एशियाई देशों के दौरे पर है। फिलहाल वे जापान में है। जहां पर उन्होंने एक बार फिर दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर उन्होंने करावाया है। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ को हथियार बनाकर दोनों परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध रुकवाई हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस जंह में 7 नए विमान बुरी तरह नष्ट हो गए हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने हमेशा की तरह ये नहीं बताया की ये विमान किस देश के थे।
जापानी सेना को ट्रंप ने संबोधित करते हुए कहा, "हमारे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और मैंने जितने भी युद्ध रोके, वे सब टैरिफ की वजह से थे। सच कहूं तो व्यापार और टैरिफ के जरिए मैंने दुनिया के लिए बहुत बड़ी सेवा की। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें तो वे उस वक्त आपस में भिड़ रहे थे।"
दो परमाणु संपन्न देश आपास में भिड़े
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी सेना प्रमख का जिक्र किया और कहा, "अगर आप लोग जंग करेंगे तो हम आपके साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि उस दौरान दोनों परमाणु संपन्न देश आपास में भिड़ने को तैयार थे। और "सात खूबसूरत नए विमान गिरा दिए गए थे।" उनका आगे कहना है कि अमेरिका की सख्त चेतावनी के बाद हालातों पर काबू में पाया।
ट्रंप को इस वजह से मिलना चाहिए शांति पुरस्कार
डोनाल्ड ट्रंप का आगे कहना है कि दुनिया के 8 बड़े विवादों को टैरिफ के जरिए सुलझाने का काम किया है। इसमें भारत और पाकिस्तान का विवाद भी शामिल है। इसके लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने कहा, "अगर मैंने उस वक्त कदम नहीं उठाया होता, तो एक बड़ा युद्ध छिड़ सकता था।"
वहीं, भारत हमेशा से डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज करता आया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने का निर्णय दोनों देशों ने लिया है। इसमें तीसरे पक्ष का कोई रोल नहीं हैं।
Created On :   28 Oct 2025 11:45 PM IST












