Sir Creek Dispute: गुजरात के सर क्रीक इलाके में दहाडे़गी भारतीय सेना, पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के संबंध शुरूआत से ही तनाव भरे रहे हैं। यह तनातनी जम्मू-कश्मीर और एलओसी पर देखने को मिलती है। लेकिन अब यह गुजरात के सर क्रीक इलाके में पहुंच गई है। जहां पर मौजूदा समय में भारतीय सशस्त्र बल त्रिशूल नाम का संयुक्त युद्धाभ्यास कर रही है। इस वजह से यह इलाका भारत और पाकिस्तान के लिए सुरक्षा समीकरण का नया केंद्र बना हुआ है।
कब से शुरू होगा त्रिशूल अभियान
भारतीय सेना का यह अभ्यास अभियान 30 अक्टूबर से शुरू होगा, जो 10 नवंबर तक चलने वाला है। इस दौरान राजस्थान और गुजरात की सीमाओं पर हवाई और जमीनी गतिविधियां होगी। इस वजह से इन इलाकों में NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर दिया गया है। वहीं, पाकिस्तान ने भी अपने दक्षिणी और मध्य इलाकों में हवाई उड़ाने रद्द कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि सैन्या अभ्यास होगा या फिर मिसाइल परीक्षण किया जा सकता है। हालांकि, भारत इसे 'वार्षिक नियमित अभ्यास' बता रहा है। लेकिन, इसकी टाइमिंग, जगह और पैमाने से संकेत मिल रहे है कि इससे पाकिस्तान को राणनीतिक मैसेज है। इसके अलावा सर क्रीक का दलदली इलाका अब भारत की सुरक्षा की रणनीति का मुख्य स्थान बन रहा है।
भारत-पाकिस्तान सर क्रीक विवाद?
सर क्रीक लाइन एक 96 किलोमीटर लंबी ज्वारीय इलाका है, जो गुजरात के कच्छ के रण और पाकिस्तान के सिंध प्रांत तक फैली हुई हैं। इसकी अहमियत इसलिए हो जाती है कि क्योंकि इससे दोनों देशों की समुद्री सीमा (Exclusive Economic Zone - EEZ) को तय करती है। यह अरब सागर में 370 किलोमीटर तक फैली है। भारत का दावा करता है कि सीमा सर क्रीक के बीचों-बीच से निकलती है। वहीं, पाकिस्तान इसको लेकर कहता है कि पूर्वी किनारा की सीमा है। इससे उसे पूरे इलाके पर कब्जा कर लेगा। दोनों देशों के बीच यह विवाद साल 1969 में शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। इसी विवाद को लेकर दोनों देशों के बीच कई बैठकें हो चुकी है। लेकिन हल कुछ भी नहीं निकल पाया है।
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में सर क्रीक विवाद को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था, "अगर सर क्रीक में पाकिस्तान ने कोई हरकत की तो उसका जवाब इतिहास और भूगोल दोनों बदल देगा।" इस चेतावनी के बाद पाकिस्तानी नौसेना चीफ ने सर क्रीक इलाके का दौरा किया था। पाकिस्तान इस इलाके में सैन्य ढांचे का विस्तार और नई चौकियां बना रहा है। इससे भारत चिंता बढ़ गई हैं।
Created On :   28 Oct 2025 10:37 PM IST












