Quad Group on Australia PM: क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर ऑस्ट्रेलिया पीएम ने दिया बड़ा बयान, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर की ये टिप्पणी

क्वाड शिखर सम्मेलन को लेकर ऑस्ट्रेलिया पीएम ने दिया बड़ा बयान, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर की ये टिप्पणी
पीएम एंथनी ने उम्मीद जातते हुए कहा कि इस समूह की अगली बैठक अगले साल की पहली तिमाही में हो सकती है। साथ ही इसे भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक अहम गठजोड़ मंच भी बताया है।

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज का क्वाड समूह के आयोजन को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। पीएम एंथनी ने उम्मीद जातते हुए कहा कि इस समूह की अगली बैठक अगले साल की पहली तिमाही में हो सकती है। साथ ही इसे भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक अहम गठजोड़ मंच भी बताया है। बता दें कि इसी साल क्वाड का आयोजन भारत में होने वाला है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रवैये और जापान में चल रही सियासी उठापटक के कारण, इसकी उम्मीद बहुत कम दिखाई दे रही है।

क्वाड शिखर सम्मेलन की इस वजह से हुई देरी

पीएम एंथनी अल्बनीज ने बीते रविवार को आसियान दौरे पर थे, जहां पर उन्होंने एक प्रेस कॉफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "क्वाड एक अहम फोरम है, जो ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान और भारत को जोड़ता है। मुझे उम्मीद है कि इसकी बैठक अगले साल की पहली तिमाही में होगी।" उनका आगे कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की मेजबानी कर रहे हैं। वहीं, उनसे क्वाड सम्मेलन में हुई देरी को लेकर सवाल किया गया तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह बहुत व्यस्त शिखर सम्मेलन है और अमेरिकी राष्ट्रपति बहुत अहम कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं।

इन देशों के दौरे पर है ट्रंप

मौजूदा समय में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप एशिया के तीन देशों के दौरे पर हैं। इनमें से पहले पहले मलेशिया में आसियान सम्मेलन में शामिल हुए, फिर जहां से वे जापान के लिए रवाना हुए हैं। यहां से कार्यक्रम खत्म करने के बाद, ट्रंप दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। इस दौरान वे एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां पर वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे।

इससे पहले अगस्त महीने में कुछ समाचार पत्रों में दावा किया गया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की आयोजित यात्रा को रद्द कर दिया है। ऐसा इसलिए कि दोनों देशों के बीच संबंध तनाव पूर्ण हो गए हैं। भारत और अमेरिका के रिश्ते 50 फीसदी टैरिफ की वजह से बिगड़ना बताए जा रहे हैं।

Created On :   27 Oct 2025 5:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story