मलेशिया: आसियान सम्मेलन में भारत -अमेरिका के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार समझौते पर हुई बातचीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलेशिया में आयोजित हो रहे आसियान शिखर सम्मेलन से इतर भारत और अमेरिकी विदेश मंत्रियों की मुलाकात हुई। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार समझौते पर बात की। दोनों नेताओं की मुलाकात का समय बेहद महत्तवपूर्ण है। आपको बता दें ट्रंप टैरिफ के चलते भारत-अमेरिका के बीच संबंधों में तनाव बना हुआ है। दोनों देश टैरिफ से रिश्तों में आए तनाव को कम करने की कोशिश में है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट में डॉ जयशंकर ने लिखा कि 'सुबह कुआलालंपुर में अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रूबियो से मिलकर खुशी हुई। इस मुलाकात में हमारे द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। दोनों देश के नेताओं के बीच व्यापार समझौते को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि अभी इस पर सहमति नहीं बन पाई है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने मलेशिया में कहा अमेरिका ,भारत से रिश्तों की कीमत पर पाकिस्तान से संबंध मजबूत नहीं करेगा। रूबियो ने आगे ये भी कहा कि 'भारत को समझना चाहिए कि हमें कई देशों के साथ संबंध रखने की जरूरत है। हम पाकिस्तान के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को बढ़ाने का अवसर देखते हैं। रूबियो ने रिपीट किया कि अमेरिका,पाकिस्तान के साथ संबंधों में जो भी कदम उठाएगा या उठाए जा रहे हैं, वह अमेरिका और भारत के बीच गहरे, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण संबंधों के नुकसान पर नहीं हैं।
Created On :   27 Oct 2025 10:36 AM IST












