ट्रंप का एशियाई दौरा: जापान में अमेरिकी राष्ट्रपति का किया भव्य स्वागत, कल होगी पीएम ताकाइची से मुलाकात

जापान में अमेरिकी राष्ट्रपति का किया भव्य स्वागत, कल होगी पीएम ताकाइची से मुलाकात
जापान के सम्राट नरुहितो से हुई हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात साल 2019 के बाद से पहली बार हुईं। जो विदेशी नेताओं में पहले नेता बन गए हैं। बता दें कि जापान में सम्राट पद सांकेतिक होता है।

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने एशियाई दौरे के दौरान आज जापान पहुंचे। देश की राजधानी टोक्यो के इंपीरियल पैलेस में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उनकी मुलाकात जापान के सम्राट नरुहितो से हुई हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात साल 2019 के बाद से पहली बार हुईं। जो विदेशी नेताओं में पहले नेता बन गए हैं। बता दें कि जापान में सम्राट पद सांकेतिक होता है। उनकी असली मुलाकात कल मंगलवार को नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री साने ताकाइची से होगी।

पीएम ताकाइची और ट्रंप की इस मुद्दे पर होगी चर्चा

ट्रंप की इस दौरान उनके साथ कॉमर्स सेक्रेटरी हॉवर्ड लुटनिक, ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट और स्टेट सेक्रेटरी मार्को रुबियो भी हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम ताकाइची की बैठक अकासाका पैलेस में होनी है। इस दौरान दोनों नेता शिपबिल्डिंग निवेश और व्यापार समझौते पर चर्चा करेंगे। ट्रंप के दौरे को ध्यान में रखते हुए जापान में सुरक्षा के कड़े इंतजाप किए गए हैं। राजधानी में हजारों की संख्या में पुलिस बल तैयान किया है।

जापान ने अमेरिका में किया इतना निवेश

ट्रंप की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक समझौते, निवेश और एशियाई देशों के साथ अपने सहयोग को मजबूती देने का है। अमेरिका पहले से ही जापान के साथ 550 बिलियन डॉलर का निवेश तय कर चुका है। इसी के चलते ट्रंप ने अपने टैरिफ में जापान को राहत दी है। वहीं, जापानी पीएम ट्रंप को प्रभावित करने के लिए यूएस पिकअप ट्रक, सोयाबीन औग गैस की खरीदी का वादा कर रही है। इसके साथ ही शिपबिल्डिंग में निवेश समझौते पर बातचीत होगी।

चीन के साथ हुआ यह समझौता

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह दौरा पांच दिवासीय है। जो एशियाई देशों का हिस्सा है। इस दौरान उनका चीन से मुख्य उद्देश्य ट्रेड वॉर में शांति समझौता करना है। उन्होंने अपनी यात्रा मलेशिया से शुरू की थी। इस दौरान ट्रंप ने चार दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ व्यापारिक समझौता किया था। उनकी आखिरी यात्रा दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद खत्म होगी।

Created On :   27 Oct 2025 7:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story