China-US Relations: जिनपिंग ने ट्रंप से हाथ मिलाते हुए की उनकी तारीफ, कहा- 'लंबे समय तक हमारे बीच अच्छे संबंध...'

जिनपिंग ने ट्रंप से हाथ मिलाते हुए की उनकी तारीफ, कहा- लंबे समय तक हमारे बीच अच्छे संबंध...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 30 अक्टूबर को दक्षिण कोरिया के बुसान में मुलाकात की है। देनों नेताओं ने एक दूसरे से मुलाकात की है और तारीफ की है। ट्रंप ने कहा कि, ये बहुत ही सम्मान की बात है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, मुझे लगता है कि लंबे समय तक हमारे बीच अच्छे संबंध रह सकते हैं। इसके अलावा भी अन्य मुद्दों पर बात हुई है।

लंबे समय के बाद हुई मुलाकात

शी जिनपिंग और ट्रंप की करीब 6 साल बाद मुलाकात हुई है। ये मुलाकात दोनों ही देशों के लिए काफी ज्यादा अहम मानी जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, उनका देश अमेरिका के साथ काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके अलावा उन्होंने ट्रंप की सराहना करते हुए गाजा युद्ध को समाप्त करने की बात कही। शी जिनपिंग ने कहा है कि, राष्ट्रपति ट्रंप आपसे मिलकार बहुत ही ज्यादा खुशी हुई, आपको दोबारा देखकर अच्छा लग रहा है।

राष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते हम सहमत नहीं हो पाते- शी जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि, हमारी अलग-अलग राष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते हम हमेशा ही एक दूसरे से सहमत नहीं हो पाते हैं। दुनिया की दो आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं के बीच कभी-कभी मतभेद होना स्वभाविक सा हो जाता है। अमेरिका के संबंधों को सही दिशा में ले जाना चाहिए और मेरा मानना रहा है कि, चीन का विकास अमेरिका को फिर से महान बनाने वाले आपके (ट्रंप) नजरिए के साथ-साथ चलता है।

गाजा युद्धविराम को लेकर बोले जिनपिंग

गाजा युद्धविराम को लेकर भी जिनपिंग ने प्रतिक्रिया दी है। जिनपिंग ने आगे कहा कि, मैं हाल ही में हुए गाजा युद्धविराम समझौते में आपके योगदान की सराहना करता हूं। मलेशिया की यात्रा के समय आपने कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर शांति के लिए सब कुछ सही किया और हम बहुत ही संवेदनशील मुद्दों को सही करने के लिए शांति वार्ता को भी बढ़ावा दिया था।

Created On :   30 Oct 2025 1:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story