India China Trade: चीन ने भारत को रेअर अर्थ मिनरल्स को लेकर दिया तोहफा, अमेरिका की उड़ सकती है निंद

चीन ने भारत को रेअर अर्थ मिनरल्स को लेकर दिया तोहफा, अमेरिका की उड़ सकती है निंद

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। भारत के लिए चीन से अच्छी खबर सामने आई है। कुछ भारतीय कंपनियों को चीन ने रेअर अर्थ मिनरल्स के आयात के लिए लाइसेंस जारी किए हैं। इसकी जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को दी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण सीमा (LAC) पर करीब चार सालों से तनाव बना था। लेकिन अब वह नार्मल होते हुए नजर आ रहा है।

रेयर अर्थ मिनरल्स का उपयोग

मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, "कुछ भारतीय कंपनियों को चीन से रेअर अर्थ मिनरल्स के आयात के लिए लाइसेंस प्राप्त हुए हैं।" हालांकि, प्रवक्ता ने इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। इन मिनरल्स को इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) ड्रोन औप बैटरी स्टोरेज समेत उच्च-स्तरीय तकनीकी उत्पादों के लिए अहम माना जाता है। इन खनिजों की आपूर्ति के लिए वैश्विक स्तर पर चीन की प्रमुख भूमिका है।

मानदंडों में भारत को नहीं मिली ढील

इन खनिजों के खनन के लिए चीन का योगदान ग्लोबल स्तर पर करीब 70 प्रतिशत है। इस वजह से इस क्षेत्र में वैश्विक सप्लाई के लिए चीन की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है। साल 2023 तक चीन ने भारत को भारी मात्रा में इसका निर्यात किया था। हालांकि, बीजिंग ने पिछले साल कई देशों में इनके निर्यात पर रोक लगा दी थी। इसके बाद जून में उन प्रतिबंधों को हटा लिया, लेकिन भारत के निर्यात के लिए मानदंडों में ढील नहीं दी।

Created On :   30 Oct 2025 11:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story