2 हजार 370 किसानों को फसल बीमा की राशि का इंतजार

2 thousand 370 farmers are waiting for crop insurance amount
2 हजार 370 किसानों को फसल बीमा की राशि का इंतजार
वर्धा 2 हजार 370 किसानों को फसल बीमा की राशि का इंतजार

डिजिटल डेस्क, वर्धा। किसानों के खेत की फसल को प्रतिकूल परिस्थिति व प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान होने पर बीमा का लाभ देकर नुकसान भरपाई दी जाती है। गत वर्ष के खरीफ मौसम में अतिवृष्टि से पीडित 2 हजार 370 किसान आज भी फसल बीमा की राशि का इंतजार कर रहे हैं। उन्हंे 81 लाख 50 हजार रुपए की निधि वितरित करनी है।  अतिवृष्टि के कारण इस वर्ष खेत की फसल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। नुकसान भरपाई मिलने के लिए किसानों ने बीमा निकाला था। 49 राजस्व मंडल में 13 हजार 860 किसानों ने, 49 राजस्व मंडल में 9 हजार 888 किसानों ने व 49 राजस्व मंडल में 3 हजार 255 किसान इस प्रकार कुल 27 हजार 3 किसानों ने बीमा निकाला था।

आईसीआईसीआई  लोंम्बार्ड इंश्योरेंस कंपनी की ओर यह बीमा निकाला गया था। इस वर्ष ज्यादा बारिश  होने के कारण नदी व नाले के किनारे रहनेवाली खेत जमीन पूर्णत: उखड़ गई। तकरीबन ढाई लाख एकड़ की फसल को नुकसान पहुंचा था।  हुए नुकसान के पंचनामे कर फसल का जायजा लिया गया। इस संबंध में रिपोर्ट फसल बीमा कंपनी की ओर दीपावली के पहले भेजी गयी। किसी तकनीकी कारण से दीपावली के बाद बीमा का लाभ दिया गया। बीमा निकालनेवाले 27 हजार 3 किसानों को 15 करोड़ 45 लाख रुपए की निधि का वितरण करना था। लेकिन 24 हजार 633 किसानों को 14 करोड़ 63 लाख रुपए का वितरण किया गया है। वहीं प्रतिकूल परिस्थिति के कारण नुकसान हुए 2 हजार 370 किसान आज भी बीमा की राशि से वंचित हैं। इन किसानों को 81 लाख 50 हजार रुपए की निधि का वितरण करना है। यह किसान आज भी नुकसान भरपाई मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

147 राजस्व मंडल में सहायता : प्रतिकूल परिस्थिति के कारण नुकसानग्रस्त 147 राजस्व मंडल के 27 हजार 3 किसानों ने फसल का बीमा निकाला था। सभी किसान लाभ मिलने के लिए पात्र साबित हुए हैं। उन्हंे भरपाई देकर राशि बैंक खाते में जमा की जा रही है। शेष किसानों को भी जल्द ही सहायता की जाएगी। यह जानकारी जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गई है।

Created On :   21 Jan 2023 5:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story