12 वीं बोर्ड एग्जाम में पकड़ाए 23 नकलची

By - Bhaskar Hindi |1 March 2023 12:36 PM IST
नागपुर 12 वीं बोर्ड एग्जाम में पकड़ाए 23 नकलची
डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में अब तक कुल 23 नकलची पकड़े गए हैं। यह परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हुई है। 28 फरवरी को हुए सचिव कार्यपद्धति और गृह व्यवस्थापन के पेपर में भी उड़नदस्ते ने गोंदिया जिले से 1 नकलची पकड़ा। यह परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। नागपुर विभाग से परीक्षा में कुल 1 लाख 55 हजार 516 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें नागपुर से 62 हजार 361 परीक्षार्थी हैं। नागपुर विभाग में 484 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
Created On :   1 March 2023 12:35 PM IST
Next Story