प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट बेचने वाले गैंग के 6 गिरफ्तार, 15 लाख की सिगरेट बरामद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नोएडा प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट बेचने वाले गैंग के 6 गिरफ्तार, 15 लाख की सिगरेट बरामद

डिजिटल डेस्क, नोएडा। थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट विक्रय करने वाले गैंग का पदार्फाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 405 प्रतिबन्धित इलेक्ट्रोनिक सिगरेट (अनुमानित बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपए) बरामद की है। पुलिस ने प्रवीन गौड़, आकाश, नितिन गुप्ता, आर्यन देव, उमेश व बीरू को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये इलेक्ट्रोनिक सिगरेट जो मार्केट में प्रतिबन्धित है, यह हमें 300 से 400 रुपए की मिल जाती है और हम इस सिगरेट को 3500 से 4000 रुपए के बीच कॉलेज में पढ़ने वाले नई उम्र के लड़के व लड़कियों को बेच देते हैं। जिससे हमे काफी मुनाफा होता है। यह सिगरेट व्यक्तियों की सेहत के लिये काफी खतरनाक है यह हम जानते हैं, जिससे जान-माल की भी हानि हो सकती है। इसलिये सरकार द्वारा इस सिगरेट पर प्रतिबन्ध लगा रखा है। लेकिन हम लोगों को एक सिगरेट पर 3000 से 3500 रुपए तक मुनाफा हो जाता है। आरोपियों द्वारा अधिक पैसे कमाने के लालच में समाज के नयी उम्र के लड़के व लड़कियों को उपरोक्त इलेक्ट्रोनिक सिगरेट अपने मन चाहे दामों पर बेचकर उनको इस नशे का आदी बनाया जा रहा है।

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   16 Feb 2023 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story