- Home
- /
- नागपुर आने वाली 6 विमान सेवा रद्द
नागपुर आने वाली 6 विमान सेवा रद्द

By - Anita Peddulwar |7 April 2021 10:49 PM GMT
नागपुर आने वाली 6 विमान सेवा रद्द
डिजिटल डेस्क, नागपुर। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नागपुर पर 7 अप्रैल को आनेवाली गो-एयर की 2, इंडिगो की 3 सहित कुल 6 फ्लाइटें रद्द हो गईं। बुधवार तड़के 4.10 बजे शारजाह से आनेवाली एयर अरेबिया की फ्लाइट क्र. जी-9 415, सुबह 7.30 बजे मुंबई से आनेवाली गो-एयर की फ्लाइट क्र. जी-8 2601, सुबह 10.10 बजे इंदौर से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट क्र. 6-ई 6014 और सुबह 10.45 बजे पुणे से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट क्र. 6-इ 6747 को रद्द कर दिया गया। इसी प्रकार सुबह 11.10 बजे पुणे से आनेवाली गो-एयर की फ्लाइट क्र. जी-8 283 व रात 9.50 बजे चेन्नई से आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट क्र. 6-ई 6071 रद्द होने को सूचना दी गई।
Created On :   8 April 2021 4:18 AM GMT
Next Story