अमरावती रोड पर दुर्घटना में सर्राफा व्यापारी परिवार के 6 लोग घायल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अमरावती रोड पर दुर्घटना में सर्राफा व्यापारी परिवार के 6 लोग घायल

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  कार से अमरावती जाते समय तलेगांव उड़ानपुल पर हुए सड़क हादसे में शहर के सर्राफा व्यापारी परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। उड़ानपुल पर मेटाडोर ने उनकी कार को टक्कर मारी। घायलों की हालत स्थिर है और सभी खतरे से बाहर हैं। 

अमरावती जा रहा था परिवार
हंसापुरी निवासी विजय रोटे की हंसापुरी में विजय रोटे नाम से सर्राफा दुकान है। हादसे के बारे में विजय की पुत्री भारती ने बताया कि, उसके मामा कृष्णराव हिरूळकर अमरावती में रहते हैं। उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण शनिवार को दोपहर में पिता विजय (60), मां पुष्पा (55), भाभी सपना (35), भांजा परम (11), बुआ रमा मांडे (60) और सपना की भाभी छबुताई हिरूळकर सहित छह लोग कार (एम.एच.-31-सी.पी.-5312) से अमरावती के लिए रवाना हुए थे। पिता विजय कार चला रहे थे।

विपरीत दिशा से आ रहा था वाहन: बताया जाता है कि, तलेगांव उड़ानपुल पर विपरीत दिशा से आ रही मेटाडोर के चालक के तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मासूम परम सहित कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। रमा पांडे का पैर फ्रेक्चर हुआ है। घायलों को तत्काल वर्धा जिले के आर्वी ले जाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को नागपुर भेजा गया। घायलों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। हादसे के बाद लोगों ने चालक की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया।
  
 

Created On :   28 Jun 2021 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story