- Home
- /
- आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6,045 नए...
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6,045 नए मामले, एक दिन में 65 लोगों की मौत
- आंध्र प्रदेश में कोरोना के 6
- 045 नए मामले
- एक दिन में 65 लोगों की मौत
डिजिटल डेस्क, अमरावती, 22 जुलाई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में 6,045 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया। यह राज्य में एक दिन में इस बीमारी से संक्रमित लोगों की सर्वाधिक संख्या है। यहां मामलों की संख्या बढ़कर अब 64,713 हो गई है। राज्य में 65 और लोगों की मौत हो गई, जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 823 हो गई है। राज्य में 49,553 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 19,535 रैपिड एंटीजन जांच भी शामिल हैं। अब तक, आंध्र प्रदेश में 14,35,827 सैंपलों की जांच हुई है।
नए मामलों में विशाखापत्तनम में सबसे अधिक पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां 1,049 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि ईस्ट गोदावरी में 891 मामले, गुंटूर में 842, कुरनूल में 678, पश्चिम गोदावरी में 672, चित्तूर में 345, नेल्लोर में 327, अनंतपुर में 325, श्रीकाकुलम में 252, कडप्पा में 229, प्रकाशम में 177, कृष्णा में 151 और विजयनगरम में 107 मामले सामने आए हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान 6,494 लोगों को ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 31,763 है, जबकि इस वायरस से अबतक 32,127 मरीजों को ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
Created On :   22 July 2020 4:01 PM GMT