तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर

By - Bhaskar Hindi |5 Feb 2023 2:41 PM IST
पन्ना तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर
डिजिटल डेस्क पन्ना। शहर के ह्रदय स्थल गांधी चौक में एक 55 वर्षीय महिला को एक कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा। किसी तरह आसपास के लोगों के द्वारा कार चालक को पकड लिया गया। जिस पर कार चालक के द्वारा गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार का आश्वासन देकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया और महिला को अस्पताल में भर्ती करवा कर कार चालक वहां से भाग निकला। इस घटना में सुशीला सोनकर उम्र 55 वर्ष निवासी धाम मोहल्ला अरविंदो स्कूल के पास को हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई हैं जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
Created On :   5 Feb 2023 2:41 PM IST
Next Story