अभिनेत्री राखी सावंत ने पति के  खिलाफ दर्ज कराई धोखाधड़ी की शिकायत

Actress Rakhi Sawant files cheating complaint against husband
अभिनेत्री राखी सावंत ने पति के  खिलाफ दर्ज कराई धोखाधड़ी की शिकायत
किया था धर्म परिवर्तन  अभिनेत्री राखी सावंत ने पति के  खिलाफ दर्ज कराई धोखाधड़ी की शिकायत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेत्री राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर मारपीट और धोखाधड़ी के आरोप लगाया है। राखी ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत की छानबीन में जुटी पुलिस ने आदिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मीडिया से बातचीत में राखी ने दावा किया कि मंगलवार सुबह आदिल उन्हें मारने मेरे घर पर आया था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। राखी ने आदिल पर घर से चार लाख रुपए और गहने चोरी करने का भी आरोप लगाया है। 
राखी ने कहा कि वे इससे पहले भी दो बार आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर चुकीं हैं लेकिन इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी थी। राखी सावंत ने यह भी दावा किया कि दुर्रानी के चलते ही उनकी मां की मौत हुई अगर समय पर इलाज होता तो उनकी मां नहीं मरती। राखी ने पति से अलग होने का भी ऐलान किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राखी की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर उसका बयान दर्ज किया जा रहा है। इंस्पेक्टर रजनी सालुंखे मामले की छानबीन कर रहीं हैं। अभिनेत्री राखी सावंत ने सोशल मीडिया के जरिए दावा किया था कि उन्होंने पिछले सालधर्म और नाम बदलकर आदिल से निकाह कर लिया है।  

Created On :   7 Feb 2023 7:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story