मुंबई में अधिवक्ता सातपुते पर हुआ हमला मुंबई

Advocate Satpute attacked in Mumbai
मुंबई में अधिवक्ता सातपुते पर हुआ हमला मुंबई
हमला मुंबई में अधिवक्ता सातपुते पर हुआ हमला मुंबई
हाईलाइट
  • नितिन सातपुते कई हाई-प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं

डिजिटल डेस्क,मुंबई। महाराष्ट्र में मध्य मुंबई में गुरुवार सुबह अधिवक्ता नितिन सातपुते पर माहिम इलाके में स्थित उनके आवास के पास लोगों के एक समूह ने हमला किया। जो कई हाई-प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं। सू्त्रों ने कहा है कि उनका यहां सायन अस्पताल में उपचार किया जा रहा है और हमलावार उनको जानते थे। जिनसे अधिवक्ता सातपुते की पुरानी रंजिश थी। इससे पहले श्री सातपुते अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का भाी केस लड़ चुके हैं। जब तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसके अलावा, नायर हॉस्पिटल में रेजीडेंट डॉक्टर पायल तडवी के सुसाइड मामले में भी उन्होंने पीड़तिा का केस लड़ था, जिन्हें उनके तीन वरिष्ठ डॉक्टरों ने प्रताड़त किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

(वार्ता)

Created On :   30 Sept 2021 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story