बालक के कंधे से आर-पार गुजर गया सवा दो फिट का एंगल

डिजिटल डेस्क, अमरावती। कई बार बच्चों की मस्ती कितनी भारी पड़ जाती है, इस बात का अंदाजा मंगलवार को दोपहर गोपाल नगर में हुई घटना से लगाया जा सकता है। एक 14 वर्षीय बालक पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था, जहां संतुलन बिगड़ने से वह नीचे तार के कम्पाउंड वॉल में लगे लोहे के एंगल पर जा गिरा। जहां लोहे का एंगल सीधे यश के कंधे से आरपार हुआ।
इस घटना में गंभीर रूप से घायल गोपाल नगर निवासी यश सुरेश दुर्योधन की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन व परिसर के लोग घटनास्थल पर दौड़े, जहां दर्द से तड़प रहे यश को देखकर सभी दंग रह गए। लोहे का एंगल उसके कंधे के आर पार हुआ था। घटना की खबर फैलते ही परिसर में लोगों ने भीड़ की थी। इस बीच लोगों ने एंगल काटने के लिए वेल्डर को बुलाया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने 7 मिनट के भीतर उसके शरीर से एंगल को बाहर निकाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यश दुर्योधन यह राजापेठ थाना क्षेत्र के गोपाल नगर में अपने माता-पिता के साथ किराए के मकान में रहता है। रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह यश के माता-पिता काम पर चले गए थे। यश दोपहर 1 बजे घर पर अकेला ही था। वह घर से रेलवे पटरी से सटे आम के पेड़ पर चढ़ा। जिसे लगकर ही एक घर था। वहां के कुछ लोगों ने चिल्लाने पर घबराते हुए यश जल्द नीचे उतरने लगा, लेकिन यश का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे पेेड़ के नीचे तार के कम्पाउंड वॉल में लगे लोहे के एंगल पर जा गिरा। जहां एंगल सीधे यश के कंधे से आरपार होने से अटक गया और बुरी तरह से घायल हो गया।
Created On :   1 March 2023 6:14 PM IST