अमृता फडणवीस ब्लैकमेल मामले की उल्हासनगर पुलिस को पहले से थी जानकारी

Amrita Fadnavis blackmail case Ulhasnagar police already had information
अमृता फडणवीस ब्लैकमेल मामले की उल्हासनगर पुलिस को पहले से थी जानकारी
महाराष्ट्र अमृता फडणवीस ब्लैकमेल मामले की उल्हासनगर पुलिस को पहले से थी जानकारी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उल्हासनगर-1 पुलिस को पहले से ही पता था कि सट्टेबाज अनिल भगवानदास जयसिंहानी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल कर रहा है। परंतु पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उल्हासनगर के साड़ी व्यवसायी सुनील लालवानी ने चार मार्च 2023 को उल्हासनगर-1 पुलिस को लिखित में शिकायत की थी कि अनिल जयसिंहानी उनको और उनके बेटे को ड्रग्स केस में फंसा सकता है। इसी शिकायत अर्जी में सुनील लालवानी ने ज़िक्र किया है कि अनिल जयसिंहानी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल कर रहा है। इसके पहले वह किशोर केसवानी, दीपू केसवानी और नंद जेठानी को ब्लैकमेल कर चुका है। 

सुनील लालवानी की शिकायत अर्जी (दैनिक भास्कर के पास मौजूद है) के अनुसार 26 फरवरी 2023 की रात 8010665890 मोबाइल नंबर से उनके बेटे को कई बार फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह धुलिया से बोल रहा है। अनिल जयसिंहानी ने उससे भी 30 लाख रुपए की ठगी की है। वह तुमको यानि सुनील लालवानी और उनके बेटे को भी ड्रग्स केस में फंसाने वाला है। फोन करने वाले ने बताया कि अनिल जयसिंहानी गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को भी ब्लैकमेल करनेवाला है। सुनील लालवानी पहले अनिल जयसिंहानी के दोस्त थे। हाल ही में उसने सुनील लालवानी से 50 हजार रुपए मांगे थे। सुनील लालवानी ने नहीं दिए तो वह उन्हें और उनके बेटे को फंसाने के लिए साजिश कर रहा था। सुनील लालवानी ने पुलिस में तुरंत इसकी लिखित शिकायत की। गुरुवार को जब मुंबई पुलिस ने अनिल जयसिंहानी की बेटी अनिक्षा को गिरफ्तार किया तब उल्हासनगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझा और सुनील लालवानी का बयान दर्ज किया। 

अनिल जयसिंहानी के खिलाफ उल्हासनगर, मुंबई, राजस्थान, अहमदाबाद, गोवा और आसाम में 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं। अनिक्षा के खिलाफ भी पिंपरी चिंचवड़ के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज है। अनिक्षा उल्हासनगर के एक व्यापारी को फंसाने के लिए वहां के एक इंस्पेक्टर से बात की थी। इंस्पेक्टर ने जब व्यापारी को नहीं फंसाया तो अनिक्षा ने इंस्पेक्टर को ही धमकी दे दी। इंस्पेक्टर ने तब अनिक्षा के खिलाफ एनसी दर्ज की थी।

Created On :   17 March 2023 8:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story