पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा उन्नत नस्ल के गौवंश पर मिलेगा पुरस्कार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा उन्नत नस्ल के गौवंश पर मिलेगा पुरस्कार

डिजिटल डेस्क  पन्ना। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रदेश की गौवंशीय नस्ल और भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों पर पशुपालकों के लिए नगद पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसके लिए आगामी 01 से 15 फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित पशुपालकों को प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए का प्रदान किया जाएगा। दोनों नस्लों की गाय के लिए पृथक-पृथक पुरस्कार मिलेगा। जिला स्तरीय परिणाम के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपए, द्वितीय पुरस्कार ०1 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रूपए का प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए केनकठा गौवंश का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 4 लीटर अथवा अधिक तथा भारतीय उन्नत नस्ल के गौवंशीय नस्ल का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर अथवा अधिक होना चाहिए। गौवंश की टैगिंग यूनिक आईडी और संबंधित जानकारी इनाफ पोर्टल पर दर्ज होना अनिवार्य है। इच्छुक पशुपालक निकटतम पशु चिकित्सा संस्था में संपर्क कर प्रतियोगिता के लिए नामांकन करवा सकते हैं।

Created On :   17 Jan 2023 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story