- Home
- /
- दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी, 1...
दुर्लभ प्रजाति के कछुए की तस्करी, 1 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,गोंदिया। इटियाडोह जलाशय से दुर्लभ प्रजाति के कछुए को पकड़कर तस्करी करने वाले आरोपी को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पकड़े गए आरोपी का नाम नरेश नलीम बताया जा रहा है। दरअसल इटियाडोह जलाशय में बड़े पैमाने पर दुर्लभ प्रजाति के कछुए पाए जाते है। इंडियन सॉफ्ट सेल नामक प्रजाति का कछुआ 25 से 30 किलो का होता है। एक कछुआ लगभग 15 से 20 हजार रुपए में बिकता है।
पैसे के लालच में नरेश मंडल व संजीत शरद ने जलाशय से कछुआ पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। जाल में 25 किलो वजन का इंडियन सॉफ्ट सेल प्रजाति का कछुआ फंस गया। कछुए को निकालकर वो ले जाने की तैयारी कर रहे थे तब ही अर्जुनी मोरगांव वन विभाग को इसकी जानकारी लगी। इसके बाद वनविभाग एक आरोप को पकड़ने में कामयाब हो गई, जबकि एक आरोपी फरार हो गया।
Created On :   10 July 2017 12:30 PM IST