सडक़ पार कर रही वर्षीय वृद्धा को बाइक सवार ने मारी ठोकर

Bike rider hit an old woman crossing the road
सडक़ पार कर रही वर्षीय वृद्धा को बाइक सवार ने मारी ठोकर
पन्ना सडक़ पार कर रही वर्षीय वृद्धा को बाइक सवार ने मारी ठोकर

डिजिटल डेस्क पन्ना। बृजपुर थाना अंतर्गत ग्राम अहिरगवां में अपने घर के सामने से सडक़ पार कर रही एक वृद्धा को एक तेज रफ्तार बाइक सवार से ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद से वृद्धा कई घण्टों तक बेहोश रही। घायल वृद्धा का जिला चिकित्सालय पन्ना में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में घायल वृद्धा के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सरी बाई पति छन्नू पाल उम्र 75 वर्ष निवासी अहिरगवां 18 फरवरी 2023 को सुबह लगभग 9 बजे अपने घर के सामने दूसरे घर की ओर जा रही थी तभी एक तेज रफ्तार बाइक चला रहे युवक के द्वारा ठोकर मार दी गई जिससे वृद्धा सडक़ में गिरकर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। खून से लथपथ घायल वृद्धा को परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती कराया गया जहां कई घंटे बीतने के बाद भी अभी तक होश नहीं आया वृद्धा का इलाज जारी है।  

Created On :   19 Feb 2023 1:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story