भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना भाजपा विधि प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित

डिजिटल डेस्क,पन्ना। भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार गुप्ता एडवोकेट ने पन्ना जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। श्री गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देशानुसार व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी एडवोकेट, सह संयोजक रोशन सिंह कुर्मी एडवोकेट सागर संभाग प्रभारी एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया की सहमति से कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें 19 अधिवक्ताओं को पदाधिकारी घोषित किया गया। जिसमें जिला सह संयोजक  शैलेश अग्रवाल एडवोकेट सदस्य एडवोकेट, अरविंद निगम एडवोकेट, आनंद त्रिपाठी एडवोकेट, चतुर सेन एडवोकेट, मनोज मिश्रा एडवोकेट व अशोक जैन को नियुक्त किया गया है। कार्यालय मंत्री एडवोकेट राजकुमार कुशवाहा एवं मीडिया प्रभारी एडवोकेट अखिलेश तोमर सह प्रभारी एडवोकेट भूपेंद्र पटेल को नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया प्रभारी एडवोकेट धीरेंद्र कुमार नामदेव, सोशल मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट दिनेश उपाध्याय को बनाया गया है। पन्ना विधानसभा प्रभारी एडवोकेट पंकज गर्ग, गुनौर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट प्रमोद सिंह, पवई विधानसभा प्रभारी एडवोकेट नेपाल सिंह सेंगर एवं पन्ना तहसील संयोजक एडवोकेट आनंद तिवारी, पवई तहसील संयोजक एडवोकेट अखिलेश खम्परिया, गुनौर तहसील संयोजक एडवोकेट श्रीकांत त्रिपाठी, अजयगढ़ तहसील संयोजक एडवोकेट दशरथ गुप्ता, शाहनगर तहसील संयोजक एडवोकेट कुलदीप कुमार मोर को नियुक्त किया गया है। श्री गुप्ता ने कार्यकारिणी घोषित करने के पश्चात सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर विधि के क्षेत्र में गरीबों के लिए काम करेंगे और मध्य प्रदेश सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएं हैं उसका लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिल सके इसके लिए सदैव प्रयास करेंगे। 

Created On :   15 Feb 2023 11:14 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story