जरुरतमंदों के लिए भाजपा सांसद ने शुरू किया कम्युनिटी किचन

BJP MP started community kitchen for the needy
जरुरतमंदों के लिए भाजपा सांसद ने शुरू किया कम्युनिटी किचन
जरुरतमंदों के लिए भाजपा सांसद ने शुरू किया कम्युनिटी किचन

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कोरोना के विश्वव्यापी प्रकोप ने अमीर-गरीब सबको प्रभावित किया है। बेघर, फेरीवाले और दिहाड़ी मजदूर खाने के लिए परेशान हैं। पर सुखद बात यह है कि ऐसी कठिन खड़ी में सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ ही आम आदमी भी लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ा रहा है। ऐसे लोगों की मदद के लिए कम्युनिटी किचन की सोच राहत प्रदान कर रही है।मुंबई की उत्तर-पूर्व लोकसभा सीट से  भाजपा सांसद मनोज कोटक इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

दरअसल कोरोना का प्रसार रोकने के लिए राज्य में लगाए कर्फ्यू के तीन दिन तक तो घाटकोपर स्टेशन के आसपास रहने वालों गरीबों को आरपीएफ के जवानों ने बिस्कुट वगैरह खिलाया। अपने टिफिन से भी खाना शेयर किया। लेकिन यह स्थाई समाधान नहीं था। ऐसे में आरपीएफ अधिकारी अखिलेश कुमार पुरोहित ने अपने परिचित भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह को यह बात बताई। सिंह ने यह बात अपने सांसद मनोज कोटक तक पहुंचाई और इसके बाद जरुरतमंदो को भोजन पहुंचाने के लिए कम्युनिटी किचन का जन्म हुआ।

घाटकोपर पूर्व के हींगवाला लेन जैन उपाश्रय, देरासर लेन जैन मंदिर और विद्याविहार के नीलकंठ कार्पोरेट पार्क में कम्यूनिटी किचन में खाना बनाया जाने लगा। इन तीनों किचन के इंचार्ज नगरसेवक भालचंद शिरसाट है। वे कहते हैं यहां से घाटकोपर पूर्व-पश्चिम और शिवाजी नगर क्षेत्र में गरीब, मजदूर को खाना बनाकर पहुंचाया जाता है। इससे पहले गरीब और मजदूरों की पहचान की गई। मुलुंड और भांडुप में भी मंगलवार से कम्युनिटी किचन शुरू हो गया है। मुलंड का इंचार्ज नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे और भांडुप का इचार्ज जयप्रकाश सिंह को बनाया गया है।कम्युनिटी किचन से खाना प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया  गया है जहां से गरीब, बुजुर्ग, असहाय, मजदूर खाना मंगा सकते हैं। ये नंबर 022-25610304, 8828780304, 9768949596 है। 
 

Created On :   31 March 2020 1:21 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story