राज्य में अपने बल पर सत्ता में आएगी भाजपा,विपक्ष के लोगों फंसाने का प्रयास कर रही है राज्य सरकार

BJP will come to power in the state on its own strength,   trying to implicate the people of the opposition.
राज्य में अपने बल पर सत्ता में आएगी भाजपा,विपक्ष के लोगों फंसाने का प्रयास कर रही है राज्य सरकार
गोवा में जीत पर देवेंद्र फडणवीस का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत राज्य में अपने बल पर सत्ता में आएगी भाजपा,विपक्ष के लोगों फंसाने का प्रयास कर रही है राज्य सरकार

डिजिटल डेस्क , नागपुर । महाराष्ट्र की राजनीति में परिवर्तन की लहर का दावा करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि अगले चुनावों में भाजपा अपने बल पर ही सत्ता में आयेगी। महाविकास आघाड़ी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह आघाड़ी महावसूली आघाड़ी साबित हो रही है। भ्रष्टाचार के मामले में आघाड़ी के दो मंत्री जेल में है लेकिन वह विपक्ष के लोगों को फंसाने का प्रयास कर रही है। यह सरकार विपक्ष पर चाहे जितने केस दर्ज करा ले लेकिन उसके भ्रष्टाचार के विरोध में बोलना बंद नहीं होगा। गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद गुरुवार को  फडणवीस के पहली बार शहर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। विमानतल से स्वागत रैली निकाली गई। बाद में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के वर्धा मार्ग स्थित आवास परिसर में स्वागत सभा हुई। गडकरी सहित अन्य प्रमुख नेता उपस्थित थे। फडणवीस के नेतृत्व में गोवा में भाजपा ने चुनाव लड़ा था। स्वागत का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि गोवा सहित अन्य राज्यों में भाजपा की विकास की राजनीति को लोगों ने विश्वास सौँपा है। कांग्रेस जनता से दूर हो चुकी है। गोवा में शिवसेना व राकांपा गठबंधन की स्पर्धा नोटा के साथ रही। उसमें भी उस गठबंधन को नोटा से पीछे ही रहना पड़ा। उस गठबंधन के उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा पाए। राज्य में मनपा , जिला परिषद , विधानसभा सहित सभी चुनाव में भाजपा अपने बल पर सत्ता में आएगी। 

मनपा चुनाव में सफलता का संकल्प ले

गडकरी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भाजपा के विकास कार्य को जनता का विश्वास मिला है। इन चुनाव परिणामों में साफ संकेत मिला है कि अब राजनीति में जाति,संप्रदाय, धर्म का स्थान नहीं रहा। लोग विकास की राजनीति पर ही भरोसा रख रहे हैं। गोवा में देवेंद्र फडणवीस व प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भाजपा को बड़ी सफलता मिली है। अब कार्यकर्ता संकल्प ले कि मनपा के चुनाव में पहले से अधिक सफलता भाजपा को मिलेगी। शहर में विकास कार्यां का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सत्ता में रहते हुए विकास की राजनीति का आदर्श रचा है। पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी के प्रयासों से निर्मित ई लाइब्रेरी का जिक्र करते हुए कहा के शहर में भाजपा ने सामाजिक, सांस्कृतिक विकास का कार्य भी किया है। सभा में राज्यसभा सदस्य डॉ.विकास महात्मे, भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, विधायक कृष्णा खोपडे, टेकचंद सावरकर, पूर्व विधायक गिरीश व्यास, मिलिंद माने, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, विक्की कुकरेजा,  माने,अशोक मेंढ़े,संजय बंगाले,धर्मपाल मेश्राम,अर्चना डेहनकर,अश्विनी जिचकार,बाल्या बोरकर,,नीता ठाकरे,चंदन गोस्वामी, रुपा राय सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

Created On :   17 March 2022 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story