विधानसभा चुनाव 2025: एसआईआर के बाद आज बिहार मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जानिए इसे लेकर किसने नेता ने क्या कहा?

एसआईआर के बाद आज बिहार मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जानिए इसे लेकर किसने नेता ने क्या कहा?
वोट चोरी के आरोप, वोट को हमेशा बंदूक की नोक पर लूटा ,वोट चोरी की बात कर रहे हैं आज उनकी जमीन खिसक जाएगी,बिहार में चुनाव निष्पक्ष तरीके से होगा

डिजिटल डेस्क, पटना। भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से आज एसआईआर के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष कितनी राजनीति करता है ये देखने वाला होगा। बार-बार हम कह रहे हैं कि इससे केंद्र सरकार को क्या लेना-देना है? अच्छा होगा तो चुनाव आयोग के सर, शिकायत होगी तो भी उनके सर। रिपोर्ट आने के बाद देखते हैं उसमें क्या रहता है।

बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने आज SIR के बाद बिहार के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने पर कहा आज कई लोगों के राजनीतिक मुद्दे खत्म हो जाएंगे। जिन्होंने भी राजनीतिक माहौल बनाने का प्रयास किया, वोट की चोरी का आरोप लगाया, जिन्होंने वोट को हमेशा बंदूक की नोक पर लूटा हो, वो आज वोट चोरी की बात कर रहे हैं, आज उनकी जमीन खिसक जाएगी। आज जब (मतदाता सूची का)प्रकाशन होगा तो निश्चित रूप से दिखेगा कि जो घुसपैठिए हैं, उनको इस पूरी प्रक्रिया में रोका गया। जो बिहार के नागरिक हैं, उनको कोई दिक्कत नहीं होगी। आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बहुत बड़ा झटका लगने वाला है।

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा भारत के चुनाव के कानून में चुनाव आयोग को इस बात का अधिकार है कि वो मतदाता सूची का पुनरीक्षण करे। आज फाइनल लिस्ट आ रही है। हर चुनाव के पहले पुनरिक्षण होता है

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आज SIR के बाद बिहार के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने पर कहा, "SIR को लेकर चुनाव आयोग ने बहुत मेहनत की है। ऐसे सभी लोगों को मतदाता सूची से जरूर हटाया गया होगा, जो वोटर बनने के पात्र नहीं थे। बिहार में चुनाव निष्पक्ष तरीके से होगा, इसमें कोई संदेह नहीं है। चुनाव आयोग ने सारा काम अपने अधिकार क्षेत्र में रहकर किया है।

Created On :   30 Sept 2025 11:34 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story