बिहार में नई सरकार के गठन: चिराग पासवान ने पिता को याद करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना, प्रशांत किशोर को लेकर कही ये बात

चिराग पासवान ने पिता को याद करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना, प्रशांत किशोर को लेकर कही ये बात
बिहार विधानसभा में चिराग की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसकी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल कर नई सरकार का गठन कर लिया है। इसके बाद से गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों की विपक्ष को लेकर प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई हैं। एनडीएम के सहयोगी दल एलजेपी (रामविलास) चीफ चिराग पासवान जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर पर तंज कसा है।

बता दें कि NDA गठबंधन ने 243 विधानसभा सीट में से 202 पर जीत दर्ज की है, जिसमें बीजेपी ने 89, जेडीयू 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 19, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 4 सीटें जीती है। गुरुवार को नई सरकार बनी, जिसका नेतृत्व नीतीश कुमार करेंगे। इसके साथ ही कुल 27 मंत्रियों ने भी शपथ ली है।

क्या बोले चिराग पासवान?

बिहार विधानसभा में चिराग की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसकी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा। और कहा कि मुझे लगता है कि जनता ने विपक्ष के लगाए सभी आरोपों का पहले ही जवाब दे दिया हैं। फिर वह प्रशांत किशोर हो या फिर दूसरा कोई भी हो सकता है। उनका घमंड चरम पर पहुंच गया था। इसलिए गिरना जरूरी है। चिराग ने ये बयान नई सरकार के गठन के बाद दिया है।

चिराग ने पिता को लेकर कही ये बात

चिराग पासवान ने आगे कहा कि पार्टी ने बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। उनका मानना है कि अगर मेरे नेता यानी उनके पापा रामविलास पासवान का आशीर्वाद है। इस वजह से पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिली है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता जहां पर होंगे, आज बहुत खुश होंगे। पार्टी की जीत और कामयाबी की वजह से। वे हमे अपना आशीर्वाद दे रहे होंगे। हम उनका सम्मान करते हैं और प्रार्थना करते है कि उनके परिवार में को भी संकट आए तो जल्द से जल्द हल हो जाए।

Created On :   21 Nov 2025 1:13 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story