Maharashtra Politics: शरद पवार की पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व गृह मंत्री के बेटे ने दिया इस्तीफा, पिता से इस बात की थी नारजगी!

शरद पवार की पार्टी की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व गृह मंत्री के बेटे ने दिया इस्तीफा, पिता से इस बात की थी नारजगी!
शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलील देशमुख ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे है। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती नजर आ रही है। शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस के नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलील देशमुख ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस कदम से पार्टी नेताओं को चौंकाने का काम किया है। क्योंकि उन्होंने अचानक पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने का कारण स्वास्थ्य खराब होना बताया है, जो उनकी इस बात पर किसी को भी भरोसा नहीं हो रहा है।

इस्तीफा देने का ये हो सकता है कारण

जानकारी मिली है कि राज्य के काटोल नगर पालिका चुनाव में टिकट वितरण हुआ, इस वजह से देशमुख परिवार से विवाद की खबर सामने आई थी। उनकी पार्टी के खिलाफ राहुल देशमुख लगातार चुनाव लड़े थे। अब राहुल को महागठबंधन में शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं उन्हें नगराध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

बेटे और पिता के बीच मतभेद

राहुल को प्रत्याशी घोषित करने के बाद अनिल देशमुख और उनके बेटे सलील देशमुख के बीच मतभेद पैदा हो गए थे। बताया जा रहा है कि इसी नाराजगी के चलते। आवेश में आकर उन्होंने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस प्रकार की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों से सुनने को मिल रही है।

Created On :   21 Nov 2025 1:55 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story