भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस

By - Bhaskar Hindi |6 March 2023 10:03 AM
पवई भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिवस
डिजिटल डेस्क,पवई नि.प्र.। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ६४वां जन्मदिवस दिनांक ५ मार्च को भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण कर मनाया। भारतीय जनता पार्टी मंडल पवई के कार्यकर्ताओं ने मां कलेही देवी मंदिर प्रांगण पहुंचकर कलेहन वाटिका में पौधारोपण किया। इसके साथ ही प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की भी शुरुआत हुई। इस योजना के तहत हर महिला को एक हजार रुपए मासिक दिए जायेंगे। जिसका प्रसारण नगर परिषद पवई में एलईडी के माध्यम से दिखाया गया। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मधु गुलाब सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत, सीएमओ अरूण श्रीवास्तव, पार्षद अजीत बढ़ोलिया, राम सिंह, जमुना खटीक, मुरारी लाल बर्मन, आरआई, आशीष पटेल, प्रदीप बाल्मीकि मौजूद रहे।
Created On : 6 March 2023 10:02 AM
Next Story