खेलते समय पेड से गिरा बालक

boy fell from tree while playing
खेलते समय पेड से गिरा बालक
पन्ना खेलते समय पेड से गिरा बालक

डिजिटल डेस्क,पन्ना। पन्ना कोतवाली थाना अंतर्गत बाईपास के पास खेलते समय पेड़ से गिरकर एक 13 वर्षीय मासूम बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिसे आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पन्ना में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार जारी है घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुशवाहा उम्र 13 वर्ष निवासी बाईपास मार्ग पन्ना जो अपने अन्य दोस्तों के साथ बगल में बने नाले के पास खेल रहा था तभी वह पेड़ से गिर गया और नीचे गिर कर बेहोश हो गया। जब अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। घटना में बालक के हांथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 

Created On :   26 Feb 2023 4:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story