लड़की के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर करता था अश्लील पोस्ट

Boy used girl name to make a Facebook ID and sent porn
लड़की के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर करता था अश्लील पोस्ट
लड़की के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर करता था अश्लील पोस्ट

डिजिटल डेस्क, उमरिया। नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक लड़के ने लड़की के नाम से पहले फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया और फिर उस लड़की के ही दोस्तों का एक सर्किल बनाकर अश्लील मैसेज भेजने लगा। इस तरह लड़का सालभर से लड़की को प्रताड़़ित कर रहा था। सोशल मीडिया में युवती के फर्जी अकाउंट की जानकारी जब परिजनों को लगी, तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

नौरोजाबाद के थाना प्रभारी आरबी सोनी ने बताया कि 5 नंबर कॉलोनी नौरोजाबाद निवासी युवती ने इस संबंध में शिकायत की है। फरियादी के मुताबिक श्रीकांत वत्स द्वारा लड़की के नाम से फेसबुक अकाउंट खोला गया है। लड़की के नाम से लोगों को अश्लील मैसेज व फोटो भेजा जा रहा है। शिकायत पर पुलिस ने जांच की और आरोप सही पाया। मामले में श्रीकांत के खिलाफ 66ए, 66सी, 66डी, 67आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई है।

Created On :   11 July 2017 7:22 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story