अमलाई थाना क्षेत्र में बारात दरवाजे पर, दुल्हन गायब

बारात दरवाजे पर खड़ी थी, लेकिन शादी की रस्म पूरी होने के पहले ही वधू घर से गायब हो गई। यह मामला जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में सामने आया है। सीधी जिले से बारात अमलाई आई थी। शादी हाल में सबकी रजामंदी से तय हुई थी। बारात जब घर पहुंची तो पता चला कि दुल्हन ही गायब है। बताते हैं कि शादी के पहले ही लडक़ी के पास कोई फोन आया, उसके बाद वह गायब हो गई। यह बात जैसे से वर-वधू पक्ष के लोगों को लगी अफरा-तफरी मच गई। लडक़ी की तलाश की गई लेकिन उसका पता नहीं लगा। दोनों पक्ष समझ नहीं पा रहा था कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाए। लडक़ी के परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज किया है। वर पक्ष के लोगों ने भी अपने साथ धोखा होने की सूचना दर्ज कराई। बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। मामले में अमलाई थाना प्राभारी ओमेश्वर ठाकरे का कहना है कि शिकायत पर लडक़ी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लडक़े पक्ष के लोगों ने भी सूचना दी है। विवेचना की जा रही है।
Created On :   18 Feb 2023 5:27 PM IST