- Home
- /
- खुदकुशी का प्रयास करने वाले...
खुदकुशी का प्रयास करने वाले पति-पत्नी पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, अमरावती । पुलिस कर्मी द्वारा जांच के बहाने छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी। लेकिन किसी तरह की कार्रवाई न होने से महिला और उसके पति ने बुधवार को खुद पर पेट्रोल उंडेल कर खुदकुशी का प्रयास किया। खल्लार पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार अंजनगाव के कोकर्डा निवासी गजानन कडू की पत्नी ने गत कुछ सप्ताह पूर्व खल्लार थाने में कार्यरत पुलिस कर्मी राजू विधडे पर आरोप लगाया था कि जांच के बहाने पुलिस कर्मी पर उनके साथ छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी। लेकिन कर्मी पर किसी तरह की कार्रवाई न होने से महिला और उसके पति ने खुदकुशी की चेतावनी भी दी थी। जिसके तहत बुधवार को गजानन कडू व उनकी पत्नी ने सलाम पाॅइंट के पास खुद पर पेट्रोल उंडेल कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना के बाद खल्लार पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ खल्लार थाने में धारा 309,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
Created On :   1 July 2022 3:29 PM IST