मुंबई में बढ़े महिलाओं के अपहरण के मामले  

Cases of kidnapping of women increased in Mumbai
मुंबई में बढ़े महिलाओं के अपहरण के मामले  
क्राइम मुंबई में बढ़े महिलाओं के अपहरण के मामले  

डिजिटल डेस्क , मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में  महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामलों में 11 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। इसमें से सार्वाधिक1036 आपराधिक मामले अपहरण के हैं। जबकि 885 मामले महिलाओं पर बर्बरता को लेकर दर्ज किए गए है। मुंबई में नाबालिग लड़कियों पर अत्याचार के 549 व अपहरण के मामलों को लेकर 1029 एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिग व वयस्क लड़कियों के अपहरण की घटनाओं में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जनवरी 2022 से नवंबर 2022 के बीच 18 महिलाओं की हत्या के मामले दर्ज किए गए। हालांकि पुलिस को इन सभी मामलों को सुलझाने व आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली है। इस वर्ष पाक्सो कानून के तहत नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में 549 एफआईआर दर्ज की गई। इसमें से 95 प्रतिशत मामलों को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी मिली है। वर्ष2021 में साल पुलिस को नाबालिगों से जुड़े 98 प्रतिशत मामलों को सुलझाने में सफलता मिली थी। इसके अंतर्गत पाक्सों के 450 औरछेड़छाड़ के दर्ज 391 मामलों में से 87 प्रतिशत मामलों को सुलझाने में सफलता मिली थी। इसके साथ ही इस साल नंवबर 2022 तक महिलाओं का अनादार करने (भारतीय दंड संहिता की धारा 509) के 632 मामले दर्ज किए गए हैं।  जबकि 2021 में यह आकड़ा 480 था। यानी महिलाओं का अपमान करने के मामलो में 32 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। 

छेड़खानी की घटनाओं में आई कमी 
मुंबई पुलिस ने साल 2022 में जनवरी से नवंबर तक लड़कियों के साथ छेड़खानी के 27 आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। इसमें से पुलिस ने 18 मामलों में कार्रवाई की है। पिछले साल इस तरह की घटनाओं को लेकर 37 मामले दर्ज किए गए थे। 29 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की थी। किसी लड़की को 14 सेकड़ तक एकटक घूरना छेड़खानी के अपराध के दायरे में आता है। इस धारा के तहत अपराध सिद्ध होने पर तीन साल के कारावास की सजा का प्रावधान है। लेकिन महिलाओं के लिए राहत की बात यह है कि छेड़खानी से जुड़ी घटनाओं में 27 प्रतिशत की कमी आयी है। 
 

Created On :   2 Jan 2023 6:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story