पशुपालकों को दुधारू गाय प्रतियोगिता में मिलेगा नकद पुरस्कार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पन्ना पशुपालकों को दुधारू गाय प्रतियोगिता में मिलेगा नकद पुरस्कार

डिजिटल डेस्क पन्ना। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आगामी 12 एवं 13 फरवरी को उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिले की मूल गौवंशीय केनकठा नस्ल और भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों वाले पशुपालक प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। गौवंश की टैगिंग यूनिक आईडी के साथ इनाफ पोर्टल पर समस्त जानकारी दर्ज होना जरूरी है। केनकठा गौवंशीय नस्ल में प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 4 लीटर अथवा अधिक होना चाहिएए जबकि भारतीय उन्नत नस्ल के गौवंश का प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन 6 लीटर अथवा अधिक होना जरूरी है। विभाग के उप संचालक डॉ. डी.पी. तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए इच्छुक पशुपालक निकटतम पशु चिकित्सा संस्था में संपर्क कर नामांकन करवा सकते हैं। प्रतियोगिता में दोनों नस्लों के लिए पृथक-पृथक नकद पुरस्कार मिलेगा। प्रथम पुरस्कार 51 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए का प्रदान किया जाएगा। जिला स्तरीय परिणाम के आधार पर पशुपालकों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार 2 लाख रूपएए द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रूपए और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रूपए का प्रदान किया जाएगा।

Created On :   1 Feb 2023 4:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story