112 नंबर डायल करते ही पांच मिनट के भीतर दौड़ा चला आएगा चार्ली स्क्वॉड

Charlie Squad will run within five minutes after dialing 112
112 नंबर डायल करते ही पांच मिनट के भीतर दौड़ा चला आएगा चार्ली स्क्वॉड
नागपुर 112 नंबर डायल करते ही पांच मिनट के भीतर दौड़ा चला आएगा चार्ली स्क्वॉड

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। किसी भी प्रकार की समस्या से घिर जाने पर अब गांेदिया शहरवासियांे को 112 नंबर पर डायल करते ही मात्र 3 से 5 मिनट के अंदर पुलिस की मदद प्राप्त होगी। इसके लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने पांच चार्ली स्क्वाॅड बनाए है। जिसकी शुरुआत सोमवार, 27 फरवरी को गोंदिया शहर मंे प्रायोगिक तौर पर कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से शहर में किसी भी स्थान पर यदि कोई नागरिक किसी प्रकार की परेशानी मंे फंस जाता है अथवा कोई व्यक्ति उसे चाकू, तलवार, बंदूक जैसे घातक शस्त्र लेकर घूमता नजर आता है, तो इसकी सूचना तुरंत 112 नंबर पर देते ही तत्काल पुलिस वहां पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस प्रशासन द्वारा चार्ली दल के लिए कुल 6 वाहन तैयार किए गए है। जिनमें से पांच वाहन चौबीस घंटे गश्त पर रहेंगे। एक वाहन पर दो पुलिस कर्मचारी तैनात रहंेगे। चार्ली दल में काम करने के लिए कुल 35 युवा कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है और इनके प्रमुख के रूप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक तैनात होगा। दल में शामिल पुलिस कर्मचारी अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जो सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक टीम काम करेंगी। वहीं दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक दूसरी एवं रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक तीसरी टीम ड्यूटी पर रहेगी। इस तरह गोंदिया शहरवासियों को चार्ली स्क्वॉड के माध्यम से अब चौबीस घंटे सुरक्षा सेवा एवं मदद उपलब्ध होगी।  
 

Created On :   1 March 2023 2:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story