नौकरी का झांसा देकर महिला से ठगे 3.95 लाख

डिजिटल डेस्क, वर्धा। नौकरी का झांसा देकर महिला से 3 लाख 95 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सेवाग्राम पुलिस थानांतर्गत धन्वंतरी नगर परिसर में सामने आया है। इस मामले में कोमल सुदर्शन चौधरी (27) की शिकायत पर सेवाग्राम पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। जानकारी के अनुसार कोमल चौधरी आॅनलाइन जॉब खोज रही थी। इस दौरान उन्हें 8953604205 के वॉट्सएप नंबर से अपलेयरस सर्विसेस प्रा. लि. कंपनी की एआर के तौर पर जॉब के संदर्भ में जानकारी दी गई। कंपनी के रिसेप्शनिस्ट सीता बिस्ट से संपर्क करने को कहते हुए टेलीग्राम एप नाम की लिंक भेजी।
फरियादी ने लिंक क्लिक करते ही उन्हें वीआईपी ग्रुप में शामिल किया गया। जिसके बाद अलग-अलग टास्क करने को बताकर यह टास्क पेड है और 2000 रुपए भरने को कहा गया। फरियादी ने क्रिप्टो करंसी का अकाउंट तैयार किया व 100 प्वाइंट होने के बाद पैसे वापस मिलेंगे। ऐसा बताया। और अलग-अलग राशि फरियादी को भरने को कही गई। इससे 3 लाख 95 हजार रुपए लेकर फरियादी से धोखाधड़ी की। इससे सेवाग्राम पुलिस ने संबंधित कंपनी पर धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया।
Created On :   25 Feb 2023 6:19 PM IST