- Home
- /
- यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर...
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर छत्तीसगढ़ को किया जाएगा सम्मानित
By - Raja Verma |10 Dec 2022 11:22 AM GMT
देश यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर छत्तीसगढ़ को किया जाएगा सम्मानित
डिजिटल डेस्क,रायपुर। यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज-डे के मौके पर आज (11 दिसम्बर को) केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बनारस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को सम्मानित किया जाएगा। राज्य को यह सम्मान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदान किया जाएगा। छत्तीसगढ़ को कुल 4825 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन कर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर्स के रूप में संचालित करने का लक्ष्य मिला था। राज्य में अभी इस लक्ष्य से 62 अधिक यानि 4887 केंद्रों का संचालन हो रहा है।
Created On :   10 Dec 2022 4:50 PM GMT
Next Story