आलमारी में रखा था चीतल का मांस , पुलिस ने आरोपी शिकारी को पकड़ा

Chital meat was placed in the cupboard, police caught the accused hunter
आलमारी में रखा था चीतल का मांस , पुलिस ने आरोपी शिकारी को पकड़ा
आलमारी में रखा था चीतल का मांस , पुलिस ने आरोपी शिकारी को पकड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उमरेड-पवनी-कर्हांडला अभयारण्य के तहत कुही (वन्यजीव) वनपरिक्षेत्र कक्ष क्र.-1437  चिकना क्षेत्र में चीतल का शिकार करने की जानकारी मिली है। शिकार की गुप्त सूचना मिलते ही वनविभाग के अधिकारी और कर्मचारी चिकना पहुंचे और देवांगणा उत्तम वंजारी के घर में गोदरेज की अलमारी से लगभग 1 से डेढ़ किलो पका हुआ मांस जब्त किया।

भनक लगते ही आरोपी दर्शन उत्तम वंजारी फरार हो गया। उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने के बाद गुरुवार को दोपहर 12 बजे आरोपी उत्तम को धरमखिंड कुटी में वनविभाग के अधिकारियों ने हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसे वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 50, 51 के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया। साथ ही जंगल में फेंका गया मांस भी बरामद किया गया।

घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग किया गया सत्तूर भी जब्त किया गया है। आगे की जांच विभागीय वन अधिकारी राहुल गवई के मार्गदर्शन में सहायक वनसंरक्षक अजित साजने और वनपरिक्षेत्र अधिकारी, कुही के घनश्याम ठोंबरे कर रहे हैं। क्षेत्र सहायक रानबोडी के घनश्याम टाक और वनरक्षक दीपाली नान्हे, विवेक शेंडे, अरविंद कामडी, प्रमोद जलित, उमा कोरे ने सहयोग किया। इस प्रकरण के अन्य आरोपियों की तलाश शुरू है।

फरार गांजा विक्रेता पुलिस के हत्थे चढ़ा
 मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने फरार गांजा विक्रेता को दबोच लिया। वह आकाशवाणी चौक में टपरी पर चाय पीते हुए पुलिस के हाथ लगा। आरोपी को गिरफ्तार कर जरीपटका पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।  गिरफ्तार गांजा विक्रेता निखिल खुशाल उमरेड़कर (30), मंगलवारी निवासी है। 29 नवंबर-2019 को निखिल और उसके एक साथी को जरीपटका क्षेत्र में 8 किलो 240 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया था। कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर निखिल भाग गया था।
 

Created On :   6 March 2020 8:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story