कलेक्टर ने प्रदान की आर्थिक सहायता

By - Bhaskar Hindi |16 Feb 2023 11:11 AM IST
पन्ना कलेक्टर ने प्रदान की आर्थिक सहायता
डिजिटल डेस्क पन्ना। कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने सिमरिया तहसील के ग्राम राजपुर निवासी शरण सिंह राजपूत को रेडक्रॉस से 20 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। शरण सिंह राजपूत की पत्नी के दोनों हाथ जलने पर उपचार के लिए सहायता राशि प्रदान की गई है। आज जिला कलेक्टर द्वारा कलेक्टर कक्ष में आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा भी उपस्थित थे।
Created On :   16 Feb 2023 11:10 AM IST
Next Story