खेत में नील गाय भगाने को लेकर विवाद

Controversy over driving Nilgai in the field
खेत में नील गाय भगाने को लेकर विवाद
मामला दर्ज खेत में नील गाय भगाने को लेकर विवाद

डिजिटल डेस्क, खामगांव(बुलढाणा)। खेत में नील गाय हकालने पर से विवाद होने पर एक व्यक्ति को काेयता मारकर घायल करने की घटना  तहसील के ग्राम पलशी में घटी। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवमन पांडुरंग खोदिल उम्र 51 निवासी पलशी खुर्द ने खामगांव ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनका एवं सचिन भिकाजी इंगले निवासी कदमापुर का खेत आस पास है।

 9 फरवरी को जंगली नील गाय खेत की ओर आ रहे थे, जिस कारण शिकायतकर्ता एवं किशोर बेलसरे दोनों अपने खेत के धुरे पर खड़े रहे, उन्हें देख नील गाय भाग गए। उस समय सचिन इंगले वहां आकर कहने लगा कि ‘तुमने नील गाय मेरे खेत की और हकाले’, ऐसा कहकर विवाद करते शिकायतकर्ता से गाली गलौज कर मारपीट की और कोयता मारकर घायल करते जान से मारने की धमकी दी। उक्त शिकायत पर से पुलिस ने सचिन इंगले निवासी कदमापुर के खिलाफ धारा 324, 323, 504, 506 तहत अपराध दर्ज किया है। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में चल रही है।

Created On :   11 Feb 2023 7:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story