‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड’ का जल्द आगाज

Dainik Bhaskar Woman Award to start soon
‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड’ का जल्द आगाज
9 श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार ‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड’ का जल्द आगाज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  साधारण शब्दों में महिलाओं के सशक्तिकरण का मतलब है कि, महिलाओं को अपनी जिंदगी का फैसला करने की स्वतंत्रता देना या उनमें ऐसी क्षमताएं पैदा करना जिससे वे समाज में अपना सही स्थान स्थापित कर सकें। ऐसी चुनिंदा महिलाएं जिन्होंने अपने जीवन में ये मुकाम हासिल किया है, उन्हें महिला दिवस के उपलक्ष्य में हर साल ‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाता है। इस साल पुरस्कार समारोह का 12वां संस्करण है, जिसमें 9 श्रेणियां रखी गई हंै। इनमें 1) स्मॉल स्केल बिजनेस अवार्ड, 2)इन्टरप्रिन्योर अवार्ड, 3) एजुुकेशन अवार्ड, 4) स्पोर्ट्स अवार्ड, 5) सोशल वर्कर अवार्ड, 6) ब्रेव वुमन अवार्ड, 7)आर्ट अवार्ड, 8) कल्चरल अवार्ड, 9) बेस्ट महिला मंडल अवार्ड का समावेश है।

 ‘दैनिक भास्कर वुमन अवार्ड’ से शहर की ही नहीं, बल्कि विदर्भ की भी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। जो भी इस अवार्ड की हकदार बनना चाहती हैं, वें आगे आएं और अपना नॉमिनेशन वुमन अवार्ड के लिए कराएं। स्वतंत्र ज्यूरी मेंबर हर श्रेणी में प्रथम 5 महिलाओं का चयन करेंगे, जिनका विवरण दैनिक भास्कर में प्रकाशित किया जाएगा। इसमें जनता द्वारा वोटिंग कर किसी एक को नामित किया जाएगा, जिसे सर्वाधिक मतदान मिला होगा। किसी भी प्रकार की आपत्ति या विवाद में ‘दैनिक भास्कर’ का निर्णय अंतिम समझा जाएगा।

स्मॉल स्केल बिजनेस अवार्ड : इसमें कुटीर और लघु उद्योग से संलग्न महिलाएं अपनी प्रविष्टि भेज सकती हैं। रोजगार और पंजीयन और विस्तृत कारोबारी जानकारी प्रमाणपत्र के साथ भेजें। वर्तमान फोटो, फोन नंबर, जन्म तिथि और एड्रेस  प्रूफ भेजें।

इन्टरप्रिन्योर अवार्ड 
महिलाएं जो किसी भी प्रकार का व्यापार व्यवसाय अपने बूते पर करती हैं, वे इस श्रेणी के लिए आवेदन कर सकती हैं।

 एजुुकेशन अवार्ड
ऐसी महिलाएं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, वह मौजूदा शिक्षण संस्थान का ब्योरा, स्वयं की शिक्षा, उपलब्धियों का ब्योरा, अपना पासपोर्ट फोटो, जन्म तारीख और मोबाइल नंबर के साथ प्रविष्टि भेजें।

स्पोर्ट्स अवार्ड
खेल जगत में सर्व सामान्य पुरस्कार प्राप्त एवं किसी भी क्षेत्र की महिला खिलाड़ी इस अवार्ड के लिए अपनी प्रविष्टि विस्तृत जानकारी के साथ भेज सकती है। इसमें अपनी उपलब्धियों के साथ प्रमाणपत्रों की झेराक्स प्रति और फोटो,  जन्म तारीख, पूर्ण पता और फोन नंबर अवश्य लिखें।

 ब्रेव वुमन अवार्ड
ऐसी महिलाएं जिन्होंने साहस का परचम लहराकर किसी की रक्षा कर उसके प्राण बचाए हों या विपरीत परिस्थिति में अपने दम-खम का लोहा मनवाया हो, वह महिला अपना ब्योरा अपने कथन के प्रमाण में कुछ अलग हो तो उसे संलग्न करंे। वर्तमान फोटो, मोबाइल नंबर और जन्म तारीख के साथ हमें भेजें।

सोशल वर्कर अवार्ड
ऐसी महिलाएं जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए सामाजिक कार्य किए हैं, वे अपने कार्यों का ब्योरा, अपने कार्यों की पुष्टि करने वाले प्रमाणपत्र साथ में जोड़ें। वर्तमान फोटो, मोबाइल नंबर, जन्म तारीख के साथ प्रेषित करें।

आर्ट एंड कल्चरल अवार्ड
परफार्मिंग आर्ट-ड्रामा या अन्य क्षेत्र में सजीव प्रस्तुति का ब्योरा, संबंधित प्रमाणपत्र या अवार्ड का ब्योरा  भेजंे। इस श्रेणी के लिए महिलाएं अपना हालिया फोटो, फोन नंबर और जन्मतिथि के साथ भावी योजनाओं का ब्योरा भी दंे।

 साहित्य- स्वरचित 
रचनाओं का ब्योरा, जो किसी हिंदी अखबार या पुस्तक में प्रकाशित हुआ है, उसका फोटो निकालकर अपनी फोटो और जन्म तारीख, मोबाइल नंबर के साथ हमें भेजें।

बेस्ट महिला मंडल
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला मंडल जिसे कम से कम 3 वर्ष के कार्य का अनुभव हो। समाज के लिए अनुकरणीय कार्य करने वाली गैर सरकारी संस्थाएं अपने कार्यों का ब्योरा, पेपर कटिंग, अन्य प्रमाणपत्र के साथ संस्था के अध्यक्ष एवं सचिव का फोटो और पूरा विवरण भेजें।

अधिक जानकारी के लिए मो. नं. 9527004456 और   0712-6642000 पर संपर्क करंे। पता -दैनिक भास्कर विशंभर भवन, 17-A,ग्रेट नाग रोड, नागपुर।

Created On :   25 Feb 2023 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story