धीरू बनें भाजपा के बृजपुर मण्डल अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क,पन्ना। भाजपा बृजपुर मण्डल के मीडिया प्रभारी अश्विनी वाजपेयी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा द्वारा प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया की अनुशंसा पर धीरू बाजपेई को बृजपुर मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। श्री वाजपेई के मंडल अध्यक्ष जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी व प्रसन्नता व्यक्त की है। श्री वाजपेई इसके पहले युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अन्य दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। इसीलिए संगठन ने यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी इस नियुक्ति पर सुरेंद्र तिवारी, अश्विनी तिवारी, पुष्पेंद्र दुबे, बद्रीगिरी गोस्वामी, संजू शुक्ला, राम शिरोमणि, अश्विनी वाजपेई, विवेक, राजू जैन, संजू पाण्डेय, मनोज कुशवाहा, पप्पू राजा, धर्मेंद्र वाजपेई पप्पू, दीपक उपाध्याय, नरेश पाल कालू दादा, नोनी सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र विश्वकर्मा, विप्लव विश्वास, विक्रम बुंदेला, पुष्पेंद्र तिवारी, शीलू मिश्रा, राकेश चौबे, सचिन देव अरजरिया, राजू शर्मा, वैभव ज्योतिषी, गुड्डा बाजपेई, उपेंद्र सिंह, आदित्य सिंह यादव, यश तिवारी, विक्कू बाजपेई एवं समस्त बृजपुर मंडल कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
Created On :   18 March 2023 2:30 PM IST