प्राकृतिक योग चिकित्सा जागरूकता हेतु रोग मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन

डिजिटल डेस्क पन्ना। राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान एवं आयुष मंत्रालय के सहयोग से इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन एवं सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित नेचरोपैथी एक समग्र आयुर्विज्ञान कार्यक्रम आज गांधी चौक, बड़े गणेश मंदिर परिसर पन्ना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नेचरोपैथी पर आधरित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें साक्षी ने प्रथम स्थान, आकर्ष ने द्वितीय स्थान व उपलब्धि तिवारी द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद पन्ना की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, विशिष्ट अतिथि पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती नीलम बुंदेला, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक आनंद पाण्डेय, हेल्थ वैलनेस सलाहकार प्रकाश आठया, मुख्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सलाहकार योगी दीपक सिंह राजपूत एवं कार्यक्रम आयोजक श्रीमती वर्षा शुक्ला सहित शहरी एवं ग्रामीण युवा और बडी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
प्राकृतिक चिकित्सा कार्यक्रम में श्रीमती वर्षा शुक्ला ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए कई मंत्र दिए जैसे कब्ज से छुटकारा पाकर आप कैसे अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। संतुलित आहार, भोजन कब और कितनी मात्रा में करना चाहिए अपने जीवन में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मनुष्य की दिनचर्या और खानपान कैसा होना चाहिए। आज के समय में होने वाली नई-नई बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए बगैर एलोपैथी दवाईयों के भी आप शरीर को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं और प्रकृति से जुडक़र एक लंबी आयु का जीवन जी सकते हैं। प्रकाश आठया ने बताया कि सूर्या फाउंडेशन ब इंटरनेशनल नेचरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन एक सामाजिक संस्था है जो देश के सर्वांगीण विकास हेतु समर्पित है पिछले 30 वर्षों से राष्ट्र निर्माण गतिविधियों के साथ-साथ योग चिकित्सा का ज्ञान तथा घर-घर लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। मुख्य अतिथि श्रीमती आशा गुप्ता ने कहा कि अंकुरित अनाज का सेवन करेगे तो रोगों से मुक्त रहेंगे और दीर्घ आयु प्राप्त होगी प्राकृतिक चिकित्सा ही सभी रोगों का मूल निवारक है। जन अभियान परिषद के डीसी आनंद पाण्डेय ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर श्रीमती अनुपमा शर्मा ने सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुडने के लाभ बताएं। प्राकृतिक चिकित्सा को सफल बनाने में जन अभियान से रोहित विनायक, चंद्रभान तिवारी, राजेश तिवारी, श्रीमति कमला गंगेले, श्रीमती लेखा जोशी, श्रीमती दिव्या शर्मा, श्रीमती संगीता सेन, श्रीमती उषा कोरी, श्रीमती चंद्रवती कचेर एवं कुमारी साक्षी त्रिपाठी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती संगीता सेन द्वारा किया गया।
Created On :   14 Feb 2023 1:02 PM IST