उज्जैन जिला प्रशासन ने तोड़ा सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वाले का मकान

District administration broke the house of illegal colony cutter in Simhastha Mela area
उज्जैन जिला प्रशासन ने तोड़ा सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वाले का मकान
अवैध मकान तोडा उज्जैन जिला प्रशासन ने तोड़ा सिंहस्थ मेला क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटने वाले का मकान

डिजिटल डेस्क,भोपाल। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिला प्रशासन ने सिंहस्थ 2016 के बाद अवैध रुप से कॉलोनी बनाने वाले पर कार्रवाई करते हुए आज अवैध कॉलोनी काटने वाले का मकान तोड़ दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम द्वारा सिंहस्थ क्षेत्र में वर्ष 2016 के बाद अवैध कॉलोनी काटने वाले कोट मोहल्ला निवासी रफीक का अवैध घर तोड़ने की कार्रवाई की गयी।

Ujjain: Raze homes of developers who colonised Simhastha Mela area after  2016, orders collector

कलेक्टर श्री सिंह ने विगत दिनों बैठक में नगर निगम एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये थे कि सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 2016 के बाद जिन्होंने भी अवैध कॉलोनियां काटी हैं। पहले उन्हें चिन्हित किया जाये और उनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज की जाये। उनके मकानों को तोड़े जाये। इसके बाद सिंहस्थ 2016 के मेला क्षेत्र में बनी कॉलोनियों के भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जाये। 

(वार्ता)

 

Created On :   29 Sep 2021 11:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story